गाज़ीपुर: गाजीपुर में बिजली विभाग में बड़ी कार्रवाई, 10 ट्रांसफार्मर चोरी मामले में SDO और 2 JE सस्पेंड, 2 लाइनमैन बर्खास्त
गाजीपुर में पारा पावर हाउस से 10 ट्रांसफार्मर चोरी होने के सनसनीखेज मामले में बिजली विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। अधीक्षण अभियंता विवेक खन्ना ने बताया कि मामले की जांच उच्चाधिकारियों और टेक्निकल टीम से कराई गई थी।जांच में कई कर्मचारी दोषी पाए गए, जिसके बाद सख्त कदम उठाए गए हैं।कार्रवाई करते हुए SDO प्रमोद यादव और जेई राजीव गुप्ता व जेई नीरज खरवार को निलंबित।