धोरैया: अस्सी बहियार से धोरैया पुलिस ने 100 लीटर देसी महुआ शराब के साथ दो कारोबारी युवक को किया गिरफ्तार, भेजा जेल
धोरैया पुलिस ने गुप्त सूचना पर अस्सी गांव स्थित बहियार से 100 लीटर देसी महुआ शराब के साथ दो कारोबारी को गिरफ्तार कर लिया।धराया कारोबारी थाना क्षेत्र के अस्सी गांव का मिथिलेश कुमार तथा शिवचरण पासवान है।जानकारी देते हुए धोरैया थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि इस संदर्भ में प्राथमिकी दर्ज कर दोनों कारोबारी युवक को न्यायिक हिरासत में बांका जेल भेज दिया गया।