धोरैया: लोकसभा चुनाव को लेकर धोरैया थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस जवानों ने एरिया डोमिनेशन के तहत निकाला फ्लैग मार्च
लोकसभा चुनाव को लेकर धोरैया पुलिस ने बीएमपी जवानों के संग एरिया डोमिनेशन को लेकर फ्लैग मार्च किया।इस दौरान पुलिस ने लोगों के बीच निर्भीक मतदान का संदेश बिखेरा।धोरैया थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर अशोक कुमार के नेतृत्व में पुलिस बलों ने डोमिनेशन का कार्य किया।थाना क्षेत्र के धोरैया बाजार, कुर्मा, पटवा, पारोहाट, मन्नीहाट सहित अन्य जगहों पर पुलिस ने पैदल मार्च किया।