अनूपपुर: भालूमाड़ा थाने में बदलाव: विपुल शुक्ला बिजुरी रवाना, उमेश उपाध्याय बने नए थाना प्रभारी
जिले में पुलिस प्रशासनिक फेरबदल के तहत भालूमाड़ा थाने में नए थाना प्रभारी की नियुक्ति की गई है। अब तक प्रभारी रहे विपुल शुक्ला को बिजुरी के लिए रवाना कर दिया गया है। वहीं, भालूमाड़ा थाने की कमान अब उमेश उपाध्याय को सौंपी गई है। उनके पदभार ग्रहण करने पर स्थानीय नागरिकों एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।