जबेरा: कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने मध्य प्रदेश में 10वीं में 7वां स्थान पाने वाली छात्रा को किया सम्मानित
Jabera, Damoh | Apr 22, 2026 जबेरा बोर्ड परीक्षा के परिणाम आते हैं दमोह जिले में काफी उत्साह है दमोह जिले के जवेरा नगर की कक्षा दसवीं की छात्रा सुचिता मिश्रा ने मध्य प्रदेश में टॉप 10 में सातवां स्थान प्राप्त किया है। बुधवार की शाम 4 बजे जिला कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने सुचिता मिश्रा को सम्मानित करते हुए सुचिता व उसके परिवारजन को बधाई दी।