मिर्ज़ापुर: कछुआ के मितई गांव के पीड़ित ने विपक्षियों पर लगाया फर्जी महिला खड़ा कर जमीन कब्जा करने का आरोप
कछवा थाना क्षेत्र के मितई गांव के पिंकेश पांडेय ने शुक्रवार की दोपहर 12:00 बजे डीएम प्रियंका निरंजन को पत्र सौंपकर विपक्षी पर फर्जी महिला को खड़ा कर उनकी जमीन कब्जा करने का आरोप लगाया। गांव के पांच लोगों पर कार्रवाई के लिए डीएम को पत्र सौंपकर न्याय की गुहार लगाई।