मिर्ज़ापुर: ट्रेन के गेट पर बैठकर बिहार से दिल्ली जा रहे यात्री का पैर प्लेटफार्म से टकराया, घायल को जीआरपी ने पहुंचाया अस्पताल
ट्रेन के गेट पर बैठकर सफर कर रहे बिहार के यात्री का मिर्जापुर रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म से पैर टकरा जाने से घायल हो गया। बिहार के शंकरपुर अरैया निवासी मोबिन पुत्र वकील बिहार से दिल्ली जा रहा था। मिर्जापुर स्टेशन पहुंचा कि उसका पैर प्लेटफार्म से टकरा गया। जिससे वह घायल हो गया। जीआरपी पुलिस ने उसे मंडलीय अस्पताल पहुंचाया।