मिर्ज़ापुर: लेहड़िया गांव में आम तोड़ने के दौरान पेड़ से गिरकर एक व्यक्ति की मौत
विंध्याचल थाना क्षेत्र की लेहड़िया गांव में एक व्यक्ति की आम तोड़ने के दौरान पैर फिसल कर गिर जाने से मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि आम तोड़ने के दौरान 55 वर्षीय रामदेव मौर्या की गिरकर मौत हो गई। शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।