मिर्ज़ापुर: भीषण गर्मी में पानी के लिए परेशान अकोढ़ी मोतिया तालाब नई बस्ती के ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन <nis:link nis:type=tag nis:id=jansamasya nis:value=jansamasya nis:enabled=true nis:link/>
विंध्याचल क्षेत्र के अकोढ़ी मोतिया तालाब नई बस्ती के ग्रामीणों ने शुक्रवार की दोपहर 1:00 बजे भीषण गर्मी में पानी के लिए परेशान होकर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि जल निगम द्वारा पाइपलाइन बिछाई गई है लेकिन पिछले नवरात्रि से पानी नहीं आ रहा है। जिससे भीषण गर्मी में गांव के लोग पानी के लिए परेशान हैं। डीएम से पानी की आपूर्ति कराने की मांग किया है।