पाटन: अपर सत्र न्यायाधीश पाटन ने मां की हत्या करने वाले बेटे को सुनाई आजीवन कारावास की सजा लगाया 5000 का अर्थ दंड
विशेष लोक अभियोजक संदीप जैन ने बुधवार दोपहर लगभग 12 बजे बताया कि पाटन अपर सत्र न्यायाधीश स्वयं प्रकाश दुबे के द्वारा एक प्रकरण में सुनवाई करते हुए आरोपी को अपनी मां की हत्या करने पर आजीवन कारावास और 5000 के अर्थ दंड की सजा सुनाई है। जारोंद के रहने वाले आरोपी राजेंद्र विश्वकर्मा ने अपनी मां मूँगा बाई की हत्या कर दी थी इसके बाद आरोपी को सजा सुनाई गई।