जांजगीर: 25 जून को भारतीय लोकतंत्र का काला दिवस, आपातकाल की विभीषिका नई पीढ़ी तक पहुंचाना भाजपा का दायित्व
भारतीय जनता पार्टी जिला जांजगीर चांपा रजनीश सिंह अध्यक्ष केंद्रीय सहकारी बैंक बिलासपुर ने 25 जून 1975 को लगाए गए आपातकाल को भारतीय लोकतंत्र का सबसे काला अध्याय बताया। उन्होंने कहा कि तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने सत्ता बचाने के लिए संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों का दमन किया था।आपातकाल के दौरान देशभर में नागरिकों के मौलिक अधिकारों को निलंबित कर दिया गया था।