खींवसर: पंचायत समिति सभागार में दिव्यांग डिजिटल प्रमाण पत्र शिविर का हुआ आयोजन
खींवसर के पंचायत समिति सभागार में एक दिवसीय दिव्यांग डिजिटल प्रमाण पत्र शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान चिकित्सा विभाग व प्रशासन की और से आयोजित इस शिविर में बड़ी संख्या में खींवसर उपखंड क्षेत्र से दिव्यांगजन पहुंचे और अपना अपना दिव्यांग डिजिटल प्रमाण पत्र बनवाया।