बदायूं: बिल्सी में सिरासौल चौराहे के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से पैदल जा रहा युवक हुआ गंभीर घायल,जिला अस्पताल में कराया भर्ती.
Budaun, Budaun | Jul 9, 2024 बदायूं के बिल्सी में सिरासौल चौराहे के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से पैदल जा रहा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को इलाज के लिए 108 एंबुलेंस द्वारा बदायूं जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल युवक वीनीत उर्फ वीरेंद्र पुत्र कालीचरन निवासी खिरवाला थाना मुजरिया क्षेत्र का रहने वाला है। फिलहाल घायल का बदायूं जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।