बदायूं: आजमगंज मढैया गांव में पंखे से करंट लगने से 3 वर्षीय बच्चे की हुई मौत
Budaun, Budaun | Jul 9, 2024 बदायूं के थाना कुंवरगांव क्षेत्र के आजमगंज मढ़ैया गांव में 3 वर्षीय आशीष पुत्र बेचेलाल अपने घर में खेल रहा था और बराबर में टेबिल फैन चल रहा था। अचानक टेबिल फैन का तार टूट कर गिर गया और पास में खेल रहे आशीष के सीने पर गिर गया। जिससे आशीष को करंट लग गया और आशीष की मौके पर ही मौत हो गई। तो मासूम आशीष को परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे।