जहानाबाद के परस बीघा थाना क्षेत्र के योगा बीघा गांव में मोबाइल देख रहे 10 वर्षीय बालक पर अचानक पुरानी दीवार गिर गई, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। पंचायत मुखिया बबलू यादव ने घटना पर दुख जताया।