इस्लामनगर अलीगंज: जमुई के विभिन्न थाना क्षेत्रों में सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया
जमुई पुलिस द्वारा सोमवार को जिलेभर में यातायात नियमों के पालन एवं अपराध नियंत्रण को लेकर सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। 5 बजे तक चला अभियान के दौरान विभिन्न चौक-चौराहों और प्रमुख मार्गों पर वाहनों की जांच की गई। पुलिस अधिकारियों ने वाहन चालकों से हेलमेट, ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन के कागजात एवं अन्य आवश्यक दस्तावेजों की जांच की।