विधानसभा चुनाव मे मतदान के दौरान तथा तैयारी को लेकर किसी तरह की परेशानी ना हो इसको लेकर प्रशासनिक स्तर पर मॉनिटरिंग लगातार जारी है. मतदान के समय निकट आने के साथ प्रशासनिक तैयारी भी तेज हो गई है. इस क्रम मे क्षेत्र के निर्वाची पदाधिकारी सह भूमि सुधार उप समाहर्ता शशिभूषण ने मतदान कर्मी, डिस्पैच सेंटर एवं मध्य विद्यालय स्थित ईवीएम डिस्पैच सेंटर का निरीक्षण किया