चौरीचौरा: संदिग्ध परिस्थितियों में मजदूर का शव पंखे से लटका मिला
चौरीचौरा थानाक्षेत्र के तरकुलहा मोड़ स्थित यादव होटल हांडी मीट की दुकान के अंदर एक कमरे में बुधवार की सुबह 8 बजे एक 20 वर्षीय युवक का शव मकान के पीछे बना टिनशेड की पाईप में गमछे के सहारे झूलता हुआ मिला। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस व फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य इकठ्ठा किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।