लोहरदगा: पहलगाम पर हमला नहीं, पूरे देश पर वार है: लोहरदगा में भाजपा ने निकाला मसाल जुलूस, किया उग्र विरोध
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। इस कायराना हरकत के खिलाफ लोहरदगा भाजपा नगर मंडल ने बुधवार शाम 6:30 बजे सड़कों पर उतरकर जोरदार विरोध दर्ज कराया। “अब चुप्पी नहीं, करारा जवाब चाहिए” इसी नारे के साथ सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने साइडिंग बस स्टैंड से पावरगंज चौक तक मशालें लेकर मार्च किया।