बेंगाबाद: कोल्हरिया में ज़मीन विवाद मामले में फॉरवर्ड ब्लॉक के नेताओं के हस्तक्षेप से हुआ समझौता
मोतीलेदा के कोल्हरिया में हुए एक जमीन विवाद के मामले में सोमवार को 1 बजे फॉरवर्ड ब्लॉक नेताओं के हस्तक्षेप से समझौता करवाया गया।बताया गया कि वहां विवाद काफी बढ़ गया था। क्योंकि अकल कोल को सरकार से मिली 78 डिसमिल जमीन पर उसी गांव के कुछ लोग कब्जा करना चाह रहे थे। इसकी वजह थी कि गलतफहमी में वह जमीन उन्हें अपनी लग रही थी। फिर मामला थाने तक पहुंच गया था।