बेंगाबाद: गुलाम रब्बानी ने झारखंड की तीन बेटियों को फुटबॉल में अंतरराष्ट्रीय गौरव दिलाने पर किया सम्मानित
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर फुटबॉल में झारखंड का नाम रोशन करने वाली तीन बेटी को पचंबा रोड के भंडारीडीह रोड़ स्थित झारखंड फुटबॉल एसोसिएशन के जेनरल सेक्रेटरी गुलाम रब्बानी के आवास पर रविवार को 3 बजे सम्मानित किया गया। मौके पर फुटबॉल टीम की कोच भी मौजूद थीं। इस मौके पर तीनों खिलाड़ी और कोच को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।