दादरी: सेक्टर-19 के समीप तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे डिवाइडर से टकराई, कार चालक व महिला हुए गंभीर रूप से घायल
नोएडा के सेक्टर 19 के समीप सोमवार देर रात उसे वक्त गंभीर हादसा देखने को मिला जब तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर अचानक सड़क किनारे डिवाइडर से टकरा गई। भीषण दुर्घटना में कार चालक व एक महिला के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना मिली है। घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार दुर्घटना के वक्त कार की रफ्तार तेज होने के कारण हादसा हुआ।