दादरी: सेक्टर ओमिक्रोन-2 के पार्क में अचानक निकला जहरीला सांप, वन विभाग ने रेस्क्यू कर नजदीकी वेटलैंड में छोड़ा
ग्रेटर नोएडा के सेक्टर ओमिक्रोन-2 में सोमवार को उस वक्त हड़कंप मच गया जब पार्क में अचानक एक जहरीला सांप देखा गया। आनन-फानन में सेक्टर वासियों ने घटना की सूचना वन विभाग को दी। मौके पर पहुंचे वन विभाग के कर्मचारियों ने अथक प्रयास के बाद रेस्क्यू कर सांप को सुरक्षित पड़कर नजदीकी वेटलैंड में छोड़ दिया है। कर्मचारियों ने बताया है कि सांप जहरीले प्रजाति का था।