दादरी: जिलाधिकारी के निर्देश पर जनपद में अवैध रूप से भूजल का दोहन करने वाले लोगों के खिलाफ चलाया अभियान, बोरवेल को किया सील
गौतम बुद्ध नगर के जिलाधिकारी मनीष वर्मा के निर्देश पर सोमवार को जनपद में अवैध रूप से भूजल का दोहन करने वाले लोगों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। अभियान के तहत प्रशासनिक अधिकारियों ने कार्यवाही करते हुए सेक्टर-112 में अवैध रूप से संचालित एक बोरवेल को मौके पर ही सील किया है।