हज़ारीबाग: विनोबा भावे विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन में वाणिज्य विभाग के प्राध्यापक के निधन पर शोक सभा का हुआ आयोजन
विनोबा भावे विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन में शनिवार को विश्वविद्यालय के वाणिज्य विभाग के प्राध्यापक डॉ उदय शंकर सिंह के निधन पर शोक सभा का आयोजन किया गया। शोक सभा में विनोबा भावे विश्वविद्यालय के कुलसचिव सह वाणिज्य विभाग के संकायअध्यक्ष डॉ मोहम्मद मोख्तार आलम ने शोक प्रस्ताव का पाठ किया।