बागपत: बली के एक युवक ने चार नामजद और दो अज्ञात युवकों पर अपहरण, बंधक बनाकर मारपीट और धमकी देने का आरोप लगाते हुए दी तहरीर
Baghpat, Bagpat | Jun 18, 2026 गुरुवार की दोपहर करीब एक बजे कोतवाली बागपत क्षेत्र के ग्राम बली निवासी सौरभ के मुताबिक वह दिल्ली में (प्राइवेट) सफाई कर्मचारी है। गत 17 जून को ट्रेन में सवार होकर वापस घर लौट रहा था। जब वह रेलवे स्टेशन बागपत रोड पर उतर गया। करीब साढे पांच बजे अपने गांव के लिए चला तो पहले से घात लगाए बैठे आधा दर्जन युवकों ने उसे जबरन रोक लिया।