कटनी ग्रामीण: छपरा में मार्बल माफियाओं के आगे बेबस प्रशासन, खुले गड्ढों में दफन हो रही सुरक्षा
कटनी जिले के स्लीमनाबाद क्षेत्र अंतर्गत छपरा में संचालित चालू एवं बंद पड़ी मार्बल खदानों में भारी लापरवाही और अनियमितताओं का मामला सामने आया है। यहां कई ऐसी खदानें हैं जिनकी लीज समाप्त हो चुकी है, लेकिन उन्हें नियमों के अनुसार बंद नहीं किया गया। 100 से 150 फीट गहरी खुली खदानें बिना किसी सुरक्षा व्यवस्था के मौत को खुला न्योता दे रही हैं।