लातेहार: जिला स्थापना दिवस पर स्लोगन, पेंटिंग व क्विज प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा
लातेहार जिला स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में शनिवार को विभिन्न रचनात्मक एवं ज्ञानवर्धक गतिविधियों के तहत स्लोगन लेखन, पेंटिंग एवं क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों व युवाओं में रचनात्मकता, जागरूकता तथा प्रतिस्पर्धात्मक भावना का विकास करना था।