पुष्पराजगढ़: इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजाति विश्वविद्यालय, अमरकंटक में प्याऊ का शुभारंभ
रविवार 4:00 बजे इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजाति विश्वविद्यालय अमरकंटक में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारी के द्वारा विश्वविद्यालय में आने वाले छात्र-छात्राओं एवं स्टाफ तथा कर्मचारियों के लिए निशुल्क प्याऊ प्रारंभ किया गया जिससे कि विश्वविद्यालय में आने जाने वाले लोग गर्मी के इस मौसम में प्यास बुझा सके।