वाराणसी में ऑनलाइन सट्टा और टेलीग्राम फ्रॉड का भंडाफोड़, 13 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार
वाराणसी क्राइम ब्रांच की एमओजीओ टीम ने ऑनलाइन सट्टा और टेलीग्राम फ्रॉड के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 17 टच स्क्रीन मोबाइल फोन, 10 लैपटॉप और एक क्रिप्टो करेंसी डिजिटल वॉलेट (लेजर) बरामद किया गया है।