धनरुआ: गौरीचक बाजार में अज्ञात ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौत, घर से काम पर जाने के दौरान हुआ हादसा
Dhanarua, Patna | Oct 18, 2026 गौरीचक (पटना)। गौरीचक थाना क्षेत्र के गौरीचक बाजार में रविवार सुबह सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान धनरूआ थाना क्षेत्र के जलालपुर गांव निवासी राजा कुमार (27 वर्ष), पिता सरवन रविदास के रूप में हुई है। वह सुबह अपने घर से स्प्लेंडर मोटरसाइकिल पर सवार होकर पटना काम करने जा रहा था। इसी दौरान गौरीचक बाजार में एक अज्ञात ट्रक की चपेट