कालपी: कदौरा थाना क्षेत्र में बिजली संकट पर ग्रामीणों का गुस्सा फूटा, परौसा बिजली घर का किया घेराव
Kalpi, Jalaun | Jun 1, 2026 आंधी के बाद बिजली आपूर्ति ठप होने से परौसा बिजलीघर से जुड़े उदनपुर फीडर के आठ गांवों में पूरी रात बिजली नहीं आई। 33 केवी लाइन दुरुस्त होने के बावजूद करीब 20 हजार की आबादी अंधेरे और भीषण गर्मी से परेशान रही, बिजली विभाग के अधिकारियों से संपर्क न होने और आपूर्ति बहाल न होने पर नाराज ग्रामीणों ने रविवार सोमवार मध्यरात्रि 1 बजे परौसा बिजली घर पर हंगामा काटा है।