आलापुर: आलापुर में गोंडी रीति-रिवाज से बड़ा देव पूजा का भव्य आयोजन
आलापुर तहसील में जय बड़ा देव सेवा सदन के नेतृत्व में गोंडी परंपरा के अनुसार बड़ा देव की विधिपूर्वक पूजा-अर्चना हुई। जनपद संत कबीर नगर के धर्माचार्य ईश्वर चंद्र गोंड ने पूजा कराई, जिसमें समाज के प्रमुख व्यक्ति शामिल हुए। आयोजन में सेवा भाव और सामाजिक एकता का संदेश दिया गया।