कैसरगंज: मल्लिकपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, ससुर ने गांव के व्यक्ति पर जहर देने का लगाया आरोप
थाना फखरपुर क्षेत्र के मल्लिपुर गांव में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद मृतक के ससुर ने गांव के ही एक व्यक्ति पर जहर देकर मारने का आरोप लगाया है। मृतक की पहचान किशन (40) के रूप में हुई है। मृतक के ससुर राम अवतार ने बताया कि उनके दामाद किशन की बेटी की शादी थी। इसी सिलसिले में वह पैसा लेने के लिए गांव के ही मिलन नाम व्यक्ति के साथ