जाले: कमतौल थाना पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर वारंटियों के घर चिपकाया इश्तिहार
कमतौल थाना क्षेत्र में न्यायालय के आदेश के अनुपालन में पुलिस ने इश्तिहार तामिला की कार्रवाई की। माननीय न्यायालय द्वारा निर्गत वारंट के तहत सिरहुली गांव निवासी इन्दिरा देवी (पति स्व० विनोद ठाकुर) एवं पंकज कुमार ठाकुर (पिता स्व० विनोद ठाकुर) के घर विधिवत इश्तिहार चिपकाया गया। पुलिस द्वारा यह कार्रवाई निर्धारित कानूनी प्रक्रिया के तहत की गई।