बरेली: 11 बजे घर से निकली 16 साल की किशोरी गायब, मोबाइल और ₹10 हजार लेकर हुई लापता, अपहरण का केस दर्ज
बरेली कैंट से 16 वर्षीय किशोरी 2 अगस्त की रात रहस्यमय ढंग से लापता हो गई। परिजनों के मुताबिक वह मोबाइल और घर से 10 हजार रुपये लेकर निकली थी। काफी तलाश के बाद भी सुराग नहीं मिला तो बड़ी बहन की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज हुआ। पुलिस कई एंगल से जांच कर किशोरी की तलाश में जुटी है।