मानिकपुर: चित्रकूट पहाड़ी थाना क्षेत्र में चाकू मारकर हत्या के प्रयास के दोषी को 7 साल की सजा, 10 हजार रुपये का जुर्माना
चित्रकूट में हत्या के प्रयास के मामले में जिला एवं सत्र न्यायाधीश शेषमणि शुक्ला की अदालत ने इटौरा निवासी सुरेश को 7 वर्ष के कठोर कारावास और 10 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। यह फैसला ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत प्रभावी पैरवी के बाद प्रेस नोट शुक्रवार शाम 5:30 बजे जारी किया गया।