रावतसर: रावतसर में कूट रचित दस्तावेज तैयार कर प्लाट हड़पने के आरोप में चार जनों पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज
रावतसर पुलिस थाने में चार जनों पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज हुआ है पुलिस से गुरुवार को जरिए प्रेस नोट मिली जानकारी अनुसार फिरोज अली निवासी हनुमानगढ़ टाउन में मामला दर्ज करवाया कि मोहम्मद सदाक जयान मोहम्मद बनवारी लाल व दुलाराम निवासी फेफाना ने कूट रचित दस्तावेज तैयार कर उसका प्लाट हड़प लिया है व धोखाधड़ी की है रावतसर पुलिस ने संबंधित धारा में मामला दर्ज किया