डुमरा: मेहसौल आरओबी निर्माण में तेजी लाने की मांग, पूर्व विधायक मिथिलेश कुमार ने पथ निर्माण मंत्री से की मुलाकात
सीतामढ़ी शहर के बहुप्रतीक्षित मेहसौल रेलवे ओवरब्रिज के पहुंच पथ निर्माण कार्य को जल्द पूरा कराने के उद्देश्य से पूर्व विधायक मिथिलेश कुमार ने बिहार के पथ निर्माण मंत्री से मुलाकात कर करीब 20 करोड़ रुपये की अतिरिक्त राशि की शीघ्र स्वीकृति की मांग की।