पटना ग्रामीण: कारगिल चौक पर महिला आरक्षण बिल को लेकर जन आक्रोश महिला सम्मेलन का भाजपा महिला मोर्चा ने किया आयोजन
महिला आरक्षण बिल को लेकर बीजेपी की महिला मोर्चा की ओर से ‘जन आक्रोश महिला सम्मेलन’ का कारगिल चौक पर आयोजन किया गया। सोमवार दोपहर करीब 12:00 बजे हाथों में तिरंगा लिए पटना के गांधी मैदान स्थित कारगिल चौक पर करीब 10 हजार महिलाएं पहुंची। जिनके हाथों में पोस्टर भी दिखा, जिन पर लिखा था- ‘नारी शक्ति की झूठी कहानी, कांग्रेस की आदत पुरानी।’ इसके साथ ही महिलाएं लगातार