प्रतापगढ़: भारत आदिवासी पार्टी ब्लॉक धमोतर कार्यकारिणी का विस्तार, नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन को सशक्त करने की ली शपथ
भारत आदिवासी पार्टी के ब्लॉक धमोतर संगठन का विस्तार करते हुए नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। सर्वसम्मति से शांतिलाल बरगोट को ब्लॉक अध्यक्ष, उमेश मईडा एवं ऊंकार बरगोट को उपाध्यक्ष, अमृत माल को ब्लॉक प्रवक्ता, अनिल बरोड़ को ब्लॉक मीडिया प्रभारी तथा प्रकाश बरोड़ को ब्लॉक सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई। कार्यक्रम के दौरान नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत किया गया