कोईलवर: गिधा गांव से 141 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद, बाइक जब्त, शराब कारोबारी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया
कोईलवर प्रखंड के गिधा थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए नीरज कुमार, पिता सत्येंद्र राय, निवासी गिधा टोला, को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से करीब 141 लीटर अंग्रेजी शराब और एक बाइक बरामद की गई है।यह कार्रवाई पुलिस ने सोमवार–मंगलवार की देर रात, गुप्त सूचना के आधार पर की। गिधा थाना अध्यक्ष टिंकू कुमार ने मंगलवार दोपहर 12:00 बजे दी जानकारी।