शाहपुर: शाहपुर नगर परिषद की तीसरे दिन भी बड़ी कार्रवाई, बस स्टैंड क्षेत्र में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया
Shahpur, Betul | May 12, 2026 शाहपुर नगर परिषद द्वारा नगर को अतिक्रमण मुक्त बनाने के उद्देश्य से लगातार तीसरे दिन भी सख्त कार्रवाई जारी रही। मंगलवार दोपहर करीब 1 बजे नगर परिषद एवं प्रशासन की संयुक्त टीम बस स्टैंड क्षेत्र पहुंची, जहां लंबे समय से सार्वजनिक स्थानों एवं सड़क किनारे अतिक्रमण कर संचालित की जा रही दुकानों को जेसीबी मशीन के माध्यम से हटाया गया। कार्रवाई।