फतुहा: नदी थाना क्षेत्र के एक गांव से प्रेम प्रसंग में भागी किशोरी को पुलिस ने किया बरामद
Fatwah, Patna | May 12, 2026 नदी थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र के एक गांव से प्रेम प्रसंग में फरार हुई किशोरी को पटना इलाके से बरामद कर दिया है। किशोरी के परिजन द्वारा थाना में लिखित शिकायत किया गया था और शिकायत में बताया गया था कि गांव के ही एक युवक में किशोरी को बहला फुसलाकर लेकर भाग गया है। थानाध्यक्ष सद्दाम हुसैन ने बताया कि बरामद किशोरी को बुधवार को न्यायालय मे बयान दर्ज कराया जायेगा।