जैतपुर: सावन के पहले सोमवार शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
सावन के पहले सोमवार पर जिलेभर के शिव मंदिरों में सुबह से श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। खैरहा के लखवारिया मंदिर, शहडोल के विराट मंदिर और जैतपुर के भाटिया शिव मंदिर में भक्तों ने जलाभिषेक व पूजा-अर्चना की। भीड़ को देखते हुए प्रमुख मंदिरों में पुलिस बल तैनात किया गया और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखी गई। वीडीओ सोमावर सुबह 7 बजे सामने आई है।