दीपका: दीपका नगर पालिका की बड़ी लापरवाही उजागर, अपनी दो फ्लाई स्काई मशीनें बंद की, अब बाकीमोगरा से मंगानी पड़ रही मशीन
Dipka, Korba | May 5, 2026 नगर पालिका परिषद दीपका की कार्यप्रणाली एक बार फिर सवालों के घेरे में है। नगर में स्ट्रीट लाइट मरम्मत के लिए करोड़ों के संसाधन होने के दावे किए जाते हैं, लेकिन हकीकत यह है कि पालिका की खुद की दो-दो 'फ्लाई स्काई' मशीनें कबाड़ बन चुकी हैं और अब काम चलाने के लिए बाकीमोगरा नगर पालिका से मशीन मंगानी पड़ रही है।