प्रयागराज: प्रयागराज में शिया हज़रात आज मनाएंगे ईद,शिया मस्जिदों के बाहर फोर्स रहेगी तैनात
मंगलवार देर रात शिया धर्म गुरु ने चांद की तस्दीक करते हुए सभी शिया समुदाय से ईद मनाने की गुजारिश की।कुछ लोगो ने कारगिल में चांद देखने की तस्दीक की और इसकी सूचना शिया मरकज़ में दी उसके बाद 30 अन्य लोगो ने भी चांद देखने का दावा किया।देर रात शिया मौलानाओं ने ईद मनाने का ऐलान किया, यानी प्रयागराज में शिया हज़रात आज बुधवार को ईद मनाएंगे।