प्रयागराज: प्रयागराज में शिया समुदाय की ईद आज, शिया मौलानाओं के ऐलान के बाद सुबह अदा की गयी नमाज
जहां कल देर रात शिया समुदाय के धर्म गुरु ने ईद के चांद होने का ऐलान किया जिसके बाद आज पूरे भारत में शिया समुदाय द्वारा ईद मनाई जा रही है और मुस्लिम सुन्नी समुदाय के लोग कल ईद मनाएंगे तो उसी कड़ी में संगम नगरी प्रयागराज में पक्षी बाजार मस्जिद काजी जी में शिया समुदाय के लोगों ने सुबह ईद की नमाज अदा कर देश की सलामती के लिए दुआ मांगी।