गुमला: फर्जी बैंक अधिकारी कोट-पैंट पहनकर घरों में घुस रहे, बुजुर्गों को बना रहे निशाना
Gumla, Gumla | Apr 18, 2026 शहर में ठगी का नया तरीका सामने आया है, जहां ठग कोट-पैंट पहनकर खुद को बैंक अधिकारी बताकर घर-घर पहुंच रहे हैं और खासकर 50 से 80 वर्ष के बुजुर्गों को निशाना बना रहे हैं। ये लोग लैपटॉप या टैब लेकर आते हैं ताकि असली अधिकारी जैसा भरोसा जीत सकें।ताजा मामला सदर थाना क्षेत्र के करौंदी गांव का है। 10 अप्रैल को फगनी देवी घर पर अकेली थीं, तभी एक युवक बैंक अधिकारी बनकर