पटना ग्रामीण: फ्लोर टेस्ट से पहले हंगामा कर रहे राजद के 5 कार्यकर्ताओं को कानूनी प्रक्रिया के बाद कोतवाली थाने से छोड़ा गया
सोमवार को फ्लोर टेस्ट से पहले हंगामा कर रहे राजद के पांच कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया था। कार्यकर्ताओं को छुड़ाने के लिए पहुंचे पार्टी के सीनियर नेता उदय नारायण चौधरी को भी कोतवाली थाने में 1 घंटे तक बैठना पड़ा। हालांकि कानूनी प्रक्रिया के बाद सभी कार्यकर्ताओं को छोड़ दिया गया।